फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार राजेश प्रसाद का इलाज पिपरा जटामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रौली निवासी श्रीमती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ठाढ़ीभार से बाजार कर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के दुर्गा मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज, रवींद्रनगर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया कि हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें