फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा की कार्यशाला में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को चिह्नित करें और उनका नाम सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, धरनीधरण राम त्रिपाठी, डॉ. निलेश मिश्र, विजय लक्ष्मी मिश्रा, मनोज पांडेय, सुप्रिय मालवीय, दुर्गेश्वर वर्मा, सूरज गोंड राव, सर्वजीत गुप्ता, दिग्विजय शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी पांडेय, रवि तिवारी, अजय रावण और अनिल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें