उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत का मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धनौजी निवासी काशिम अली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 22 जून की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर जहीर, सलमान, जैनुद्दीन, तजबुन उनके खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी खातून नेशा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएचओ आलोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जहीर, सलमान, जैनुद्दीन तजबुन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।