फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर बवाल में 33 लोगों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बड़ी नहर के किनारे ब्लूचहा रोड पर संचालित निजी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर हुए बवाल में डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने 33 लोगों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में लगे आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

शहर के बड़ी गंडक नहर के किनारे संचालित किलकारी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोहिया छोटी निवासी संकल्प चतुर्वेदी डॉ. पल्लवी सिंह से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए। आरोपी संकल्प चतुर्वेदी का आरोप था कि अल्ट्रासाउंड किसी और ने किया है।
इसी बात पर हॉस्पिटल में बवाल कर दिया। हंगामा देख डा. कमलेश वर्मा समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने इनका गला दबाकर हत्या का प्रयास कर पिटाई की और लाइसेंसी रिवाल्वर छीन लिया। घायल डा. कमलेश वर्मा का इलाज मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस को को कमलेश वर्मा ने तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में संकल्प चतुर्वेदी, सत्यम पाठक, संदीप रावत और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संकल्प चतुर्वेदी की ओर से दी गई तहरीर की जांच पुलिस कर रही है। हॉस्पिटल में बवाल के बाद से पूरा स्टाफ सहमा हुआ है। हॉस्पिटल में लगे सीसी टीवी से पुलिस ने जो फुटेज लिया है।
उसमें मारपीट करने वालों की संख्या अधिक है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जाएगी।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें