संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के आदेश पर दुधारा थाना पुलिस ने गड्ढे का पानी रास्ते में जाने के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में सारधा देवी निवासी परसा झकरिया ने बताया कि 20 जनवरी को शाम करीब 4:30 बजे के आसपास विपक्षी मुनिरका, सुनील, रवि, पुष्पा देवी गड्ढे का पानी रास्ते में चले जाने के कारण एक राय होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली देने लगे। मना करने पर उनको मारने के लिए दौड़ा लिया। अपनी जान बचाने के लिए वह घर में भागी तो विपक्षी उनके घर में घुसकर गाली देते हुए काफी मारे-पीटे।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।