फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेले में युवक को चाकू घोंपने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज कस्बे में डोल मेले के दौरान युवक को चाकू घोंपने के मामले में तमकुहीराज पुलिस ने तरया सुजान थाना क्षेत्र निवासी फारूक अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाकू के प्रहार से घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर चार निवासी सन्नी जायसवाल (18) तमकुहीराज कस्बे में मंगलवार की रात डोल मेला देखने आया था। किसी बात को लेकर कुछ युवक सन्नी जायसवाल सेउलझ गए और चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को तमकुहीराज पुलिस ने पीड़ित युवक के परिजन के तहरीर के आधार पर तरया सुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी फारूक अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल युवक का इलाज जारी हैं और फिलहाल खतरे से बाहर बताया जाता हैं। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि डुमरिया निवासी फारूक अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें