फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ताओं का गलत फोटो वायरल करने पर प्राथमिकी

Fri, 03 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फेसबुक पर एडिटेड और कथित रूप से कूटरचित पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने के आरोप में विशेष शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो एक्ट) ने कोतवाली पडरौना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे अधिवक्ता समाज में भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, संजय कुमार तिवारी व सुनील कुमार मिश्रा विशेष शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो एक्ट) के पद पर नियुक्त हैं। दोनों ने थाना विशुनपुरा में दर्ज एक मुकदमे में संयुक्त रूप से पैरवी करते हुए अभियुक्त राजा हुसैन को आजीवन कारावास की सजा दिलाई थी।
आरोप है कि उसी समाचार को अभियुक्त पक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एडिट कर भ्रामक व आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया। इसमें अधिवक्ताओं के नाम व पद में बदलाव करते हुए झूठी व मनगढ़ंत बातें जोड़ दी गईं पोस्ट में यह तक दर्शाया गया कि अधिवक्ता ही अपराध में दोषी हैं, जो पूरी तरह असत्य है।
विज्ञापन

प्रार्थी का कहना है कि इस कृत्य से उन्हें मानसिक व सामाजिक क्षति हुई है और अधिवक्ता समाज में आक्रोश फैल गया। न्यायालय परिसर में भी इसको लेकर हलचल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें