फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सराफा व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी एक सर्राफा व्यापारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एक व्यक्ति की शिकायत पर सर्राफा व्यापारी पर न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चौराखास निवासी उस्मानपुर टोला बंजरिया निवासी दिनेश सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया है कि बीते तीन अगस्त को को वे ओमप्रकाश ज्वेलर्स, कॉलेज रोड फाजिलनगर की दुकान से चांदी का पायल और चांदी की चेन खरीदी। दुकानदार ने सामान की शुद्धता 92 प्रतिशत बताई और कीमत कुल 17150 रुपये बताया। जिसमें पायल 2400 रुपये के हिसाब से 35 ग्राम का 3750 रुपये तथा चांदी की चेन 2800 रुपये के हिसाब से 28 ग्राम का 8400 रुपये लिया। दूसरी दुकान पर पायल और चेन की जांच कराई तो 92 प्रतिशत शुद्धता के बजाय 43 प्रतिशत चांदी मिली।पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें