फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या में पांच पर प्राथमिकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक गोविंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीय गोविंद साहनी की पीटकर हत्या के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों प्राथमिकी दर्ज की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। चार आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोविंद साहनी की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर बोदरवार बाजार निवासी मुख्य आरोपी सुभाष सहित उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्री व बहू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात के संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं, हत्यारोपी सुभाष की पत्नी, पुत्र, पुत्री व बहू घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।
बोदरवार बाजार निवासी 30 वर्षीय गोविंद साहनी शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। महेश साहनी व सुभाष के बीच विवाद शुरू हो गया। जानकारी होने पर गोविंद साहनी भी पहुंच गया। गोविंद के सिर में चोट लग गई और अचेत होकर वहीं गिर गया। आनन फानन में गोविंद को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

मृतक गोविंद की फाइल फोटो।

मृतक गोविंद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें