संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव में चोरी से सागौन का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
अब्दुल अलीम ने तहरीर में बताया कि उनके खेत में पेड़ लगा था। जब वह अपने खेत में सरसों का पौधा काटने के लिए गए तो देखा कि 10 मार्च की रात में उनके खेत से दो सागौन का पुराना पेड़ किसी ने काट लिया। खेत के बगल स्थित गांव निवासी समसुद्दीन के खेत से भी एक सागौन का पेड़ चोरी से काटकर उठा ले गए। जब वह व उनके परिवार के लोग पेड़ काटने के बारे में जानकारी की तो पता चला कि 11 मार्च को सुबह करीब 4:30 बजे के करीब पिकअप पर लकड़ी लादकर करीब चार से पांच लोग मंझरिया की तरफ लेकर गए थे।
उन्हें अंदेशा है कि इसी वाहन से उनके सागौन की लकड़ी को चोरी से काटकर ले जाया गया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिकअप वाहन सवार चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।