फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम पर टिप्पणी के मामले में सपा नेता पर प्राथमिकी

Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। फाजिलनगर नगरपंचायत उपचुनाव के दौरान 26 अप्रैल को सपा की नुक्कड़ सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई हियुवा के संयोजक रहे चमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने की है।
विज्ञापन

चमन यादव ने तहरीर में बताया है कि योगी आदित्यनाथ महाराज के प्रति करोड़ों हिंदुओं की आस्था हैं। नगर पंचायत के उप चुनाव के दौरान सपा की नुक्कड़ सभा में कोटवा टीकमपार निवासी पूर्व जिलापंचायत सदस्य व सपा नेता राजेश सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे हिंदू जनमानस की भावना भी आहत हुई है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें