लोहरौली। दुधारा थाने की पुलिस ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता निवासी अमिलहवां ने बताया कि छह जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे शराब के नशे में गांव के रामदीन उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे।
मना करने पर रामदीन ने अपने परिजनों को उकसाया। इसके बाद उनकी पत्नी इनरमती, बेटी सपना व साधना एक राय व गोलबंद होकर मारने के लिए दौड़ा लिया। वह अपने बचाव के लिए घर में भागीं। इसके बाद सभी उनके घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए और लाठी-डंडा व ईंट से मारापीटा। बचाव में आए परिजनों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। संवाद