फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के विवाद में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के कचेहरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित लालचंद ने बताया कि उनके पड़ोसी जीत बहादुर से पुराने घर की नींव व मिट्टी के संबंध में आए दिन विवाद होता रहता है। 27 फरवरी की शाम लगभग 4:00 बजे विपक्षी जीत बहादुर, मुन्नर, लालमन, वीर बहादुर व वीरेंद्र एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर सभी लोग ने लाठी-डंडा, राॅड से मारापीटा। घटना देखकर बचाव में आए अन्य परिवार के लोगों को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें