फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवेचनाओं की समीक्षा कर समय सीमा के भीतर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। सैनिक सम्मेलन में जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए ग।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा कर समयबद्ध व गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत गंभीर अपराध यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बताया। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल के विधिक निस्तारण, ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान, प्रतिष्ठान, गांव आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए कहा।
गोष्ठी के दौरान समस्त सीओ, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, खनन निरीक्षक, ईओ नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), आईबी, एसआईओ, निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक एसपी, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, समस्त एसओ एवं अन्य अधिकारीव कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अच्छा कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले थाना, कार्यालय, जनपद के विभिन्न इकाई एवं विभिन्न सेल में नियुक्त पुलिस टीम को सम्मानित किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा, खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, दिलीप कुमार सिंह थाना धनघटा, महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, बखिरा सतीश कुमार सिंह, बेलहरकला अनिल कुमार, धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा, महिला थाना पूनम मौर्या, साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, डीसीआरबी आलोक सोनी, हेड कांस्टेबल स्वाले अहमद कार्यालय एएसपी सहित 57 अधिकारी व कर्मचारी को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें