फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानदार पर हमला करने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

Fri, 05 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के चांदनी चौक पर जनता मार्केट में दुकानदार को हार्न बजाने से मना करने पर अज्ञात बदमाशों ने असलहा के बट से सिर पर वार बुधवार की रात में कर दिया था। पुलिस इस मामले में पांच अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक पर भानू प्रताप सिंह की जनरल स्टोर की दुकान है जहां चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने उनको असलहे के बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए और अफरा-तफरी मच गया। दुकानदार पर हमले की जानकारी होने पर कस्बे के दुकानदार अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरा देखा तो पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्र भूषण प्रजापति ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें