फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम का डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने वाले संविदाकर्मी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। तहसील कार्यालय में संविदा पर तैनात लिपिक अरविंद रावत पर एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कूट रचना, धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत खड्डा में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद रावत को तहसील के भूलेख कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर संबद्ध किया गया था। धान क्रय करने के लिए सत्यापन की जिम्मेदारी भी दी गई थी। धान बेचने के लिए ऑनलाइन किसानों या क्रय केंद्र प्रभारियों के आवेदन का निस्तारण तहसीलदार व एसडीएम का डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए करता था। इसमें दूसरे जिले के किसानों के नाम से धान क्रय करने के अलावा अभिलेखों में हेराफेरी भी किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद एसडीएम ने जांच कराई तो लापरवाही और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग मिला। अरविंद अधिकारियों का हस्ताक्षर कर कई ग्राम पंचायत में धान विक्रय के लिए जमीन की सत्यापन लेखपाल स्तर पर लंबित होते हुए भी रिपोर्ट लगाया है। एसडीएम ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, डिजिटल हस्ताक्षर में धोखाधड़ी आदि गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रहा है।

-कंप्यूटर ऑपरेशन धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के ऑनलाइन आवेदन में गलत तरीके से रिपोर्ट लगाता था। जांच में इसकी पुष्टि होने पर कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। इसका संविदा भी समाप्त करने के लिए फर्म को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर, एसडीएम खड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें