फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में 15 पर प्राथमिकी

Wed, 08 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना हनुमानगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पहली तहरीर मंजू देवी पत्नी विजय निषाद की ओर से दी गई। आरोप है कि 2 जुलाई की रात करीब आठ बजे विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, तलवार, भाला, चाकू तथा अन्य हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। मारपीट में मंजू देवी, उनके पति विजय निषाद तथा दोनों पुत्र घायल हो गए। एक पुत्र के पैर और कमर में फ्रैक्चर होने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में 30 हजार रुपये नकद, जेवरात ले जाने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरे पक्ष से पार्वती देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि दो जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी पीटकर घायल कर दिया गया। इलाज के बाद तहरीर दी गयी है। थानाध्यक्ष हनुमानगंज दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें