फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भूमि विवाद में मारपीट 13 लोगों पर प्राथमिकी

Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के देवरिया विशुन दयाल गांव में 1 जून की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

देवरिया विशुन दयाल गांव की सदरून नेशा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के क्यूम, शकीला सहित अन्य लोग उनकी कब्जे की भूमि पर जबरन जोताई-बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र जैद घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव के लिए पहुंची सदरून नेशा को भी मारपीट कर घायल किया गया तथा उनका मोबाइल, चेन और कान की लरी छीन ली गई। वहीं, दूसरे पक्ष की सबीना खातून ने तहरीर में कहा है कि वह अपने खेत की जोताई करने गई थीं। भूमि का पहले ही बंटवारा हो चुका है। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां आरोप है कि उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि सदरून नेशा की तहरीर पर क्यूम, शकीला खातून, जुबेर खान सहित 8 लोगों और दूसरे पक्ष की तहरीर पर सबीना खातून, जैद खान, सदरून नेशा सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें