फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई कर्मचारी के निधन पर परिवार को दी आर्थिक सहायता

Wed, 08 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सोनवल निवासी सफाई कर्मचारी योगेंद्र यादव के निधन के बाद मंगलवार को बीडीओ अखंड प्रताप, एडीओ पंचायत सुनील सिंह और ब्लॉक के सफाई कर्मचारी दिवंगत के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ की ओर से दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को तीस हजार पांच सौ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। बीडीओ अखंड प्रताप ने कहा कि योगेंद्र यादव का असमय निधन अत्यंत दुखद है। प्रशासन की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और शासन से मिलने वाली सभी पात्र सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ गौतम, अरविंद चौबे, पारस गौतम, नमूना यादव, उमा गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, गुड्डू राजभर, शिवशंकर, नवीन श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, हृदयानंद सिंह, श्रीराम रंजन, अमृत ठाकुर, राजू कुमार कुशवाहा, नीलेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें