फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: शादी के दौरान हुई मारपीट, पांच हिरासत में

Sat, 23 Apr 2022 01:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया स्थित कोटस्थान पर विवाह के दौरान बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। इसमें पांच-छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शादी के लिए 80 हजार रुपये लिए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजस्थान के अलुअर जिले के अमीरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति से दिल्ली में कुछ माह पहले नेबुआ निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। वहां एक लड़की से शादी कराने के लिए उसने उससे 80 हजार रुपये लिए। बृहस्पतिवार को अमीरपुर का व्यक्ति अपने पांच रिश्तेदारों के साथ शादी करने के लिए नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के निकट घने जंगल में स्थित प्राचीन कोटस्थान पहुंचा।

यहां नेबुआ निवासी व्यक्ति और उसके एक अन्य मित्र ने शादी के एवज में 80 हजार रुपये लेकर एक लड़की को सौंप दिया। मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर अमीरपुर के उस युवक और लड़की की शादी हुई। मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। इसी दौरान और रुपये की मांग करने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। पांच छह लोगों को चोटें आईं। मौके पर एकत्र कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान राजस्थान के नंबर की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। लड़की व उसके साथ आए लोग भागने लगे। लोगों ने एक बाइक से दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


राजस्थान से शादी के लिए आए युवक व उसकी बहन ने बताया कि लड़की की शादी के लिए 80 हजार रुपये में नेबुआ निवासी व्यक्ति से बातचीत हुई थी। उन्हें पैसे दिए थे। उन व्यक्तियों ने गोरखपुर के एक गांव से एक लड़की को शादी कराने के लिए बुलाया था। शादी हुई लेकिन और अधिक पैसे की मांग को लेकर मारपीट हो गई। उसके बाद लड़की और रुपये लेकर वे लोग भाग गए।

गांववालों ने उन्हें एक वाहन सहित व लड़की पक्ष की एक बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, मानवेंद्र सिंह, विनोद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी पांच लोगों व दो वाहनों को अपने साथ थाने लेकर चले गए। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें