फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल मेला में मारपीट, आधा घंटा तक फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
बड़हरा डोल मेला की जाम में फंसी एबुलेंस। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डोल मेला में मारपीट, आधा घंटा तक फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित डोल मेले में चल रहे आर्केस्ट्रा के दौरान दो मनबढ़ों के बीच मारपीट हो गई। इसके चलते वहां अफरातफरी मच गई। आधा घंटा तक सरकारी एंबुलेंस जाम में फंसी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराकर एंबुलेंस को वहां से निकलवाया।
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में गांव में दो दिवसीय डोल मेला का आयोजन हुआ था। रविवार को दूसरे दिन दोपहर से ही मेला में भीड़ एकत्र हो गई। मेला में आयोजक मंडल की तरफ से आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। फाजिलनगर से बघौचघाट जाने वाली सड़क के बगल में नृत्य कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान दो मनबढ़ आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मेले में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। इसी दौरान जाम में एंबुलेंस फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराया और जाम में फंसी एंबुलेंस को किसी तरह बाहर निकाला। उधर मौका पाकर मारपीट करने वाले दोनों मनबढ़ वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें