फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस के दौरान मारपीट, आठ हिरासत में

Sun, 29 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार में रविवार की सुबह पंचायत चुनाव को लेकर चल रही बहसबाजी के दौरान हुए विवाद में दो पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जईछपरा गांव का है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में शनिवार को ग्राम पंचायत का चुनाव संपन्न हो गया, मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। रविवार की सुबह जईछपरा गांव में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के चुनाव जीतने का दावा करने लगे। इस दौरान समर्थकों में बहस छिड़ गई और थोड़ी देर में ही धक्का-मुक्की होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई। हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। बहस की शुरुआत में ही गांव के किसी व्यक्ति ने थाने में सूचना दे दी। विवाद के बीच ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के जयनारायण, रामनरेश, कामेश्वर, सोनू, मिश्री, नन्दू, सय्यद सहित आठ लोगों को अपने साथ थाने ले गए। उनमें एक प्रधान प्रत्याशी भी हैं। इस संबंध में एसओ निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें