फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार में शादी समारोह के दौरान गाड़ी खड़ी करने के विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दो नामजद व आठ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यास प्रसाद ने तहरीर में बताया कि 10 फरवरी की रात करीब आठ बजे वे अरुण सिंह की बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। गांधी चौक पर गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान विशाल निवासी रजवटिया, विकास मंगलपुर अपने आठ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की सूचना पर गांव के हरेंद्र व ओमप्रकाश वहां आए और उन्हें दुदही सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि दो नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें