फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीसरी मंजिल पर विवाह मंडप को लेकर मारपीट, नहीं हुई शादी

Fri, 06 Dec 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तीसरी मंजिल पर बना विवाह मंडप दूल्हे को इतना नागवार लगा कि उसने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट से बरातियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने विवाद शांत कराया। सुबह से ही थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है, लेकिन शाम तक बात नहीं बन सकी थी। दूल्हे के व्यवहार को देखकर युवती ने भी शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन

पडरौन कोतवाली क्षेत्र के सिंधुआ बांगर भाठ (जानकी नगर) से बुधवार की रात नगर के एक वार्ड में बरात आई थी। द्वारपूजा और जयमाल संपन्न हुआ। दूल्हे को शादी के लिए बुलाने वधू पक्ष के लोग आए तो वह तीसरी मंजिल पर शादी से मना कर दिया। एक घंटे तक दोनों पक्षों में वार्ता हुई। बात नहीं बनी और मारपीट हो गई। वर पक्ष का कहना है कि तीसरी मंजिल पर शादी का मंडप बनाया गया था। मंडप आंगन या नीचे बनाया जाना चाहिए था।
रात को पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को थाने लेकर आई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पंचायत चली, लेकिन शाम तक सहमति नहीं बन सकी। एसएसआई प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि मकान की तीसरे मंजिल पर विवाह मंडप बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसलिए शादी नहीं हो सकी। मौके पर डॉयल 112 गई थी। दोनों पक्षों में सुबह से थाने में रिश्तेदारों की मौजूदगी में सुलह समझौते की बात चल रही है। अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें