चुप्पी तोड़कर आत्मरक्षा में करें मुकाबला
पडरौना। मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पुलिस की तरफ से जारी टोल-फ्री नंबरों की जानकारी देकर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए चुप्पी तोड़ने और आत्मरक्षा के लिए अराजक तत्वों से मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया गया।
कठकुईया प्रतिनिधि के अनुसार रैम्पस एकेडमी परिसर में एंटी रोमियों टीम की तरफ से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बालिका सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। कुबेरस्थान थाने के एसआई और एनटी रोमियो प्रभारी रामप्यारे यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसुरक्षा के लिए कई टोल-फ्री नंबर जारी किया है। इस पर फोन से सूचना कर कभी भी कहीं भी सहायता ली जा सकती है। इसलिए अराजक तत्वों से निपटने के लिए अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उसका डटकर मुकाबला करें। पुलिस हमेशा आपके साथ है।
इस दौरान ज्योति यादव, अमृता श्रीवास्तव, काजल, एसआई भगवान सिंह, सूरजदेव सिंह, अजय मौर्य, अर्चना पांडेय, सुमन गुप्ता, श्रीराम सिंह, संजय सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, बंधु गोंड़, सुधीर सिंह, अमित मिश्रा, समरजीत सिंह, रामेश्वर शुक्ला, शकुर अंसारी, विवेक सिंह, सतीश पांडेय, रीता शुक्ला, किरन शर्मा, दिव्या मिश्रा, रीचा पांडेय, आकृति तिवारी आदि मौजूद रहे।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित कुशीनगर इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व हिंसात्मक घटनाओं को रोकने के लिए चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो के तहत तमाम जानकारियां दी गईं। एंटी रोमियो प्रभारी एसआई महेंद्र पांडेय ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बात न करें, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। कभी किसी को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड न बताये। किसी भी समय आपको लगे कि कोई अनहोनी घटना हो सकती है तो आप डायल 100, महिला सुरक्षा 1090 पर फोन कर सूचना दे।
इस दौरान प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, रितू चौरसिया, शिखा साहा, सुशीला देवी, प्रीति तिवारी, प्रियंका जायसवाल, अंशू आदि मौजूद रहे।
इसी तरह एसपी राजीव नारायण मिश्र के निर्देश पर पडरौना नगर के वीणा वादिनी इंटर कॉलेज, अन्नपुर्णा इंटर कॉलेज गुरवलिया, ऊं साई इंटर कॉलेज तुर्कडीहा, श्रीप्रताप नारायण इंटर कॉलेज बांसगांव दुदही, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बरवा रतनपुर खड्डा, इंटर नेशनल स्कूल नेबुआ नौरंगिया, एनएम माडल पब्लिक स्कूल हरका आदि विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला एंटी रोमियो टीम की प्रभारी इंसपेक्टर विभा पांडेय ने 1090, 1098, 1076, 100, 108, 102, 101, 181 आदि टोल-फ्री नंबरों की जानकारी देकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।