कसया। नगर के रामजानकीनगर वार्ड में बुधवार को दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर के रामजानकीनगर वार्ड निवासी दोनों पक्षों का सीएचसी के गेट के पास फूल बेचने का कारोबार है। दोनों पक्षों में पहले से ही आपसी विवाद हुआ करता था। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षें से इट पत्थर भी चले जिसमें महिलाएं, बच्चे और युवक घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से सगीर (37) नवाज असरफ (21) सितारा खातून (42), फैज अली (12) सलमा खातून (45), सब्बू (40), अमन (16) और दूसरे पक्ष से कलीम (24), अजमत अली (29), तेजारफ अंसारी(24), सहिदा खातून (20), मरियम (35) आदिल (20) घायल हो गए। घायलों काे सीएचसी भेजा गया और मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही हैं।