फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नर्सिंग की छात्रा से भोपाल में दुष्कर्म, कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

Thu, 29 Feb 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भोपाल के मानसरोवर में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा को घुमाने के बहाने हॉस्टल से एक करीबी ले गया। होटल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर धोखे से अचेत कर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो देखने के बाद जानकारी हुई तो छात्रा ने विरोध किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी युवक वीडियो वॉयरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई। कोर्ट ने इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों के घर एक युवक आता-जाता था। उसने दोनों बहनों का भोपाल के मानसरोवर के एक नर्सिंग कॉलेज में एएनएम की पढ़ाई के लिए नामांकन कराया। छोटी बहन हाॅस्टल में रहती है, जबकि बड़ी बहन किराए पर कमरा लेकर क्लास की लड़कियों के साथ रहती है। आरोप है कि उक्त युवक किसी का नामांकन कराने मानसरोवर पहुंचा। युवक शाम को उसके हाॅस्टल में पहुंचा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद भोपाल के धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने ले गया। धार्मिक स्थल घूमने के दौरान शाम हो गई। युवक ने कहा कि अब तो तुम्हारे हाॅस्टल का गेट बंद हो गया होगा। चलो, यहीं पर होटल में रुक जाते हैं। छात्रा का कहना है कि भोजन करने के बाद अलग-अलग बेड पर सोए थे, लेकिन धोखे से उसने कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक और उसके दोस्त ने किशोरी दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी ने विरोध किया तो वीडियो दिखाते हुए युवक ने सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी दी। कुछ दिन तक किशोरी चुप रही। बाद में अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। घर वालों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिला है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें