फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों को अधिक रेट पर बेची खाद, दुकान का लाइसेंस निलंबित

Fri, 12 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के पखनहा गांव के सुगौली चौराहे पर किसानों से अधिक मूल्य लेकर खाद बेचने के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दो दिनों पहले किसानों ने निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद देने की शिकायती की थी।
विज्ञापन

सुगौली चौराहे पर जायसवाल खाद भंडार नाम की दुकान है। किसानों की शिकायत थी कि खाद अधिक मूल्य लेकर बेची जाती है। दो दिन पहले इस दुकान पर खाद लेने के लिए किसान गया था। उसी दौरान किन्नर पट्टी चौराहे पर ट्रक से खाद एक ट्रैक्टर-ट्राली पर खाद लादी जा रही थी। लोगों की शिकायत पर पहुंचे अपर कृषि अधिकारी ने जांच किए तो किसानों ने अधिक मूल्य लेकर खाद बेचने की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें