फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद दुकानदारों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते दुकानदार।  स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। जिले के उर्वरक विक्रेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूरिया की किल्लत को दूर करने, होलसेलर और कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने, होलसेलर ओवररेटिंग व टैगिंग सहित अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि होलसेलर व कंपनियों की ओर से यूरिया की आपूर्ति कम किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की ओर से प्राइवेट रैक को भी पीएससी को आवंटित करने का आदेश हो गया है, इससे जिले के हर एक ब्लॉक में सुचारू रूप से यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
कंपनी और होलसेलर की ओर से जिले में आ रही रैक से यूरिया खाद का वितरण सामान्य रूप से नहीं किया जा रहा है। होलसेलर की ओर से रीटेलरों को खाद पहुंचाकर नहीं दिया जा रहा है और रिटेलर का खाद की खरीद निर्धारित नहीं है। इसके तहत किसानों का निर्धारित मूल्य 266 रुपये पर यूरिया खाद दुकान से जाकर पड़ जाता है। वहीं पर पीसीएफ की ओर से समितियाें को खाद पहुंचाकर दिया जा रहा है। इस दोहरी नीति के चलते यूरिया खाद निर्धारित मूल्य पर बिक पाना मुश्किल है। खाद विक्रेताओं ने जिलाधिकारी से मांग किया कि समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा हम सभी खाद विक्रेता यूरिया और डीएपी खाद का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें