पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को योजनाओं की पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया भी बताई। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा एंबुलेंस सेवा 108 और 102 के बारे में बताया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के तरीके की जानकारी दी। वहीं बंदना कुशवाहा ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान चंदा सिंह, अमन मिश्रा, वार्डेन रेनू गुप्ता, मनीष गौड़, सविता चौरसिया, श्वेता, रेनू प्रसाद आदि मौजूद रहीं।