फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कन्या भ्रूण हत्या महापाप, बेटियां राष्ट्र की धरोहर

Mon, 15 Jun 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना ब्लॉक के भाँगड़ा पिपरासी  मुसहर बस्ती में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जाग
विज्ञापन
पडरौना। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भांगड़ा पिपरासी स्थित मुसहर बस्ती में रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को शिक्षा दिलाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

समाजसेवी पप्पू पांडेय ने कहा कि बेटियां अब सौभाग्य से पैदा होती हैं। नारी शक्ति विश्व की जननी है। नारियों की रक्षा और सम्मान सबका दायित्व है। बेटियां भारत सहित पूरे विश्व में हुनर का परचम लहरा रही हैं। समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा प्रचलित थी, लेकिन अब जन जागरूकता से समाप्त हो चुकी है। बेटियां वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
इस मौके पर मनोज कुमार गोंड, चंदन पांडेय, रोशन चौधरी, अकली देवी, कलापाती देवी, जोन्हियां देवी, प्रभावती देवी, प्यारी देवी, संगीता देवी, चंचली देवी, इंद्रावती देवी, सुभावती देवी, चंदा देवी, रंभा देवी, इसरावती देवी, गुलाबी देवी, किसनावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें