फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ के भय से छात्रा ने विद्यालय जाना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ विद्यालय जाते समय वाले युवक के विरुद्ध एक सप्ताह बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं की। इससे पीड़ित छात्रा ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

एक गांव की एक किशोरी क्षेत्र की एक विद्यालय की 11वीं की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह तीन दिसंबर को विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि रास्ते के एक बगीचे के पास पहुंची तो आरोपी उसका जबरिया हाथ पकड़ कर बगीचे के बीच में लेकर चला गया। छात्रा के शोर मचाने से आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो दोनों युवक छात्रा को छोड़ कर फरार हो गया। छात्रा की मां का कहना है कि पुलिस को चार दिसंबर को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद से किशोर मनबढ़ के भय से स्कूल नहीं जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा की बड़ी बहन ने युवक के भाई से कोर्ट मैरिज किया है। परिवार वाले कोर्ट मैरिज खारिज करने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में युवक का भाई छात्रा को परेशान कर रहा था। थानाध्यक्ष चौराखास अजय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह के लिए थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें