फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनीमिया पीड़ित गर्भवजियों को लगाया एफसीएम इंजेक्शन

Sat, 16 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्रदेश सरकार की पहल पर सीएचसी में एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सीमल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि फेरिक कार्बोक्सीमल्टोज इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान होने वाली खून की कमी को तेजी से नियंत्रित करने में प्रभावी है। उन्होंने कहा कि एनीमिया मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे में यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में पहली बार सीएचसी कसया में इस इंजेक्शन का उपयोग शुरू किया गया है। इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन लगाए गए और उन्हें इसके लाभों की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि सरकार की यह योजना मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होगी। स्थानीय लोगों और लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल की सराहना की है। इस दौरान डॉ. अनामिका, डॉ. नेहा, स्टाफ नर्स रिंकी, अमृता, अनुराधा, तकनीकी सहयोग इकाई से डॉ. रीता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें