फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क जाम मामले में 40 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। चाकू से हमले में घायल थाना क्षेत्र के हाथिया गांव के अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम की थी। इस मामले में शुक्रवार को 40 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की कार्रवाई से गांव वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अजीत यादव का शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने खड्डा-नेबुआ (पडरौना) मार्ग पर मठिया गांव के पास नहर पुलिया पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। इस दौरान कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया जा सका। इस दौरान कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से जाम में शामिल होने की अपील और “जस्टिस फॉर अजीत” जैसे पोस्टर वायरल किए गए थे। इस मामले में खड्डा थाने में एसआई अवधेश कुमार की तहरीर पर 40 नामजद तथा 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें