फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दलीप ट्रॉफी में गेंदबाजी का हुनर दिखाएंगे फाजिलनगर के सूरज

Sun, 03 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सूरज। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है। इसमें ईस्ट जोन की ओर से फाजिलनगर के सूरज सिंधु जायसवाल भी प्रतिभाग करेंगे। उनका चयन 15 सदस्यीय ईस्ट जोन की टीम में बतौर तेज गेंदबाज किया गया है। ईस्ट जोन की अगुवाई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन करेंगे। वहीं पेस गेंदबाजी में सूरज के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी शामिल गया है। सूरज की लगातार क्रिकेट में बढ़ती उपलब्धि से लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार फाजिलनगर का नाम भी ट्रॉफी में चमकेगा।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दलीप ट्रॉफी का मुकाबला 28 अगस्त से बेंगलूरू में शुरू होगा। यह 15 सितंबर तक चलेगा। इसमें फाजिलनगर कस्बे के स्व. रामस्नेही जायसवाल के पुत्र सूरज सिंधु जायसवाल का चयन बतौर तेज गेंदबाज किया गया है। शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में ईस्ट जोन सेलेक्शन कमेटी ने टीम की घोषणा की। जिसमें सूरज के नाम के बाद पूरे क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर मां सुदामा देवी, भाई दीनबंधु जायसवाल, दयासिंधु जायसवाल, कृपा सिंधु जायसवाल, दिव्यांशु जीत शाही आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।





सूरज के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां



फाजिलनगर के सूरज सिंधु जायसवाल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। यह क्रिकेट एसोसिशन बंगाल की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। सूरज को मुख्य तौर पर गेंदबाजी के रूप में ही चयन किया जाता है लेकिन जब-जब बल्लेबाजी का मौका मिला है तो सूरज ने दमखम दिखाया है। सूरज ने जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट घरेलू रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। मध्यम गति के गेंदबाज सूरज ने लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित तो किया ही इसके साथ मौका मिलने पर उन्होंने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्ले से भी प्रभावशाली पारियां खेलीं। सूरज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डन कोलकाता में शतकीय पारी खेली थी। रणजी के दो सीजन के अलावा दिसंबर में ही सूरज को बीसीसीआई द्वारा आयोजित लिस्ट ए क्रिकेट विजय हजारे में भी मौका मिला था।दरअसल सूरज जिस बंगाल क्रिकेट एसोसिशन की ओर से खेलते हैं उसी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार भी खेलते हैं। दोनों की लगातार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जुगलबंदी रही है। पड़ोसी जनपद के रहने और गेंदबाजी में एक जैसे हुनर के कारण भी सूरज लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें