पडरौना। कसया पुलिस ने दो पशु तस्कर सोनू निवासी सिकटिया टोला रसूलपुर और सुनील शर्मा निवासी अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक वाहन पर तीन राशि गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए थे। जिसे पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने बताया कि पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।