फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे की शादी की तैयारियों के बीच पिता की उठी अर्थी

Tue, 14 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरसैना निवासी उमेश यादव उर्फ गब्बर के बेटे अजय की शादी नवंबर में होनी है। इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। इसीलिए मकान के दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा था। इस बीच छत पर रखे लोहे का एंगल हटाते समय हाईटेंशन तार में टकरा गया और उमेश की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर वज्र टूट गया है और दरवाजे पर पहुंचे रिश्तेदारों को मानों काठ मार दिया है। इस घटना से खुशियों की तैयारियां मातम में बदल गई हैं। बरसौना गांव निवासी उमेश चौराहे पर बीज की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दुकान पर भाई राजू भी सहयोग करते हैं। उमेश अपने बेटे अजय की शादी तय किए थे। इसकी तैयारी चल रही थी। मकान में नीचे दुकान होने के कारण छत पर दूसरी मंजिल का निर्माण करा रहे थे। सोमवार को सुबह किसी काम के लिए लोहे का एंगल हटा रहे थे तभी अचानक बैलेंस बिगड़ गया और दरवाजे के सामने से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया।
विज्ञापन

जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य बिजली की चपेट में आ गए और झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें उमेश यादव उर्फ गब्बर की मौत हो गई। राजू यादव व अजय यादव घायल हो गए। पिता की मौत हो जाने से शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उमेश यादव बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। गांव एवं क्षेत्र में लोगों से हंसी खुशी के साथ रहते थे। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश अपने पीछे अपनी पत्नी सरिता देवी, दो पुत्र अजय यादव (22), विजय यादव (18) व बेटी संजना यादव (16) वर्ष को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें