फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहृत किशोरी के पिता ने एडीजी को सौंपा पत्र

Mon, 08 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता हुए एक महीना बाद भी उसका पता नहीं चला है। उसके परिजनों ने अनहोनी का आशंका जताई है। अपहृत किशोरी के पिता ने एडीजी को पत्र सौंप कर बेटी की बरामदगी की मांग की है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन किशोरी को खोज नहीं पाई है। किशोरी के पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के सरपतही बुजुर्ग गांव की एक किशोरी बीते छह दिसंबर को अपने घर से सूरजनगर बाजार स्थित स्कूल के लिए निकली। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रास्ते से कुछ लड़के उसे उठा ले गए। जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर उसे स्कूल से लेकर रिश्तेदारी में हर जगह काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। क्षेत्र के कुछ लड़कों से पता चला कि कुछ लड़के किशोरी को बाइक से ले गए हैं। किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के पिंटू, प्रद्युम्न उर्फ विनोद व दीपू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस आरोपियों को बचाने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह अगर थाने से मामले मेंं प्रगति जानने का प्रयास करते हैं तो उनको पुलिसवालों की सिर्फ डांट सुनने को मिल रही है। एक माह बीत जाने के बाद भी उनकी पुत्री का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पिता ने एडीजी गोरखपुर को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ किशोरी को जल्द से जल्द बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें