गोरखपुर तक रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान करते लोग।
गुरवलिया बाजार। रविवार को बरवा राजापाकड़ बहुरिया टोला बाजार में तमकुहीरोड से तुर्कपट्टी होते गोरखपुर तक रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
अभियान में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस स्टेट हाइवे पर लंबे समय से सरकारी बस सेवा की मांग हो रही है। इस मार्ग पर तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर समेत कई विशिष्ट स्थान हैं, लेकिन शासन व परिवहन निगम सम्यक कार्रवाई नहीं कर रहें। लोगों को डग्गामार वाहनों के भरोसे सफर करना पड़ रहा है। इसमें समय व धन दोनों बेकार होता है। जनहित के इस मुद्दे पर अब संघर्ष आर पार का होगा। जब तक जनहित की मांग को सरकार स्वीकृति नहीं देती है, तब तक अभियान चलता रहेगा। अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गोंड, मुस्तकीम मुन्ना गोंड, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश पटेल,भरत वर्मा, फेंक मद्धेशिया, सैफुद्दीन, धर्मदेव, दशरथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।