जाैरा बाजार। क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी एक घर में टुल्लू पंप की वायरिंग में अचानक करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के जौरा बाजार तेलिया टोला निवासी रामधारी सैनी के नए घर का सोमवार को गृह प्रवेश है। 22 नवंबर को बेटी की बरात आने वाली है। परिवार के लोग उसकी तैयारी में लगे हुए थे। घर में वायरिंग समेत अन्य कार्य चल रहा है।
इसी दौरान रविवार की दोपहर करीब दो बजे रामधारी सैनी के पुत्र गोलू सैनी घर में लगे टुल्लू पंप को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। उनके बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट आकर झुलस गए। मौजूद लोग दोनों को फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।