फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तत्कालीन वीडीओ की आईडी हैक कर पिता-पुत्र ने बनाया जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Sun, 13 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें शामिल पिता-पुत्र को हरदोई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हरइदोई के ग्राम विकास अधिकारी की आईडी हैक कर सीएसपी संचालक पिता-पुत्र ने फर्जीवाड़े की घटना को अंजाम दिया है।
सेवरही क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी पिता-पुत्र की तलाश में शुक्रवार को हरदोई जिले की पुलिस सेवरही थाने पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को इनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों अपने मकान में सीएसपी संचालित करते हैं। हरदोई के रावल व अलीशाबाद गांव के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी पिता-पुत्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अलीशाबाद व रावल ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी की आईडी हैककर फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए थे। जांच में सामने आया कि अलीशाबाद व रावल गांव के सचिव की आईडी हैक पर ग्राम विकास अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने चार जुलाई को टड़ियावां थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सीआरएस पोर्टल किसी ने हैक कर लिया है। वर्ष 2002 से 2025 तक कई जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी ढंग से निर्गत किए गए हैं। इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी ने मामले की शिकायत हरदोई जिले के सीएमओ व डीपीआरओ से भी किया था। ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत की जांच कर रही टडियावां पुलिस की टीम शुक्रवार को सेवरही पुलिस से संपर्क कर आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर सेवरही थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई। हरदोई के एसआई शिवेंद्र दूबे ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र निवासी पिता-पुत्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्राम विकास अधिकारी की आईडी हैक कर सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें