गांव के पंचायत भवन पर चल रहे अनशन में सोमवार को भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव के पंचायत भवन पर चल रहे अनशन में सोमवार को भी जारी रहा। वहीं अनशन पर बैठे रईस की हालत खराब होने पर चिकित्सक वहां पहुंचकर सेहत की देखभाल कर रहे हैं।
रामपुरपट्टी गांव निवासी रईस अंसारी ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार ने बीते साल अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर का राशन वितरण नहीं किया। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर गांव के लोगों ने पूर्व में 31 जनवरी से अनशन शुरू किया था।
तीन दिन बाद पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने एसडीएम से बात कराकर अनशन समाप्त कराया था। उस दौरान कोटेदार का लाइसेंस तो निलंबित कर दिया गया लेकिन कोटेदार पर केस दर्ज नहीं किया गया जबकि एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर 10 मई से फिर से पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे हैं। वहीं सोमवार को समर्थन में काफी संख्या में गांव के लोग आए। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई और वहीं रहकर स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है।