फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवाओं को बीमार कर रहा फास्ट फूड

Tue, 06 Jan 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। युवाओं में फास्ट फूड का बढ़ता चलन उन्हें बीमार बना रहा है। जंक फूड का सेवन करने वालों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, पीलिया, अपच की शिकायत आ रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो विभाग में 107 मरीजों में से 20 मरीज ऐसे मिले जिन्हें अपच की शिकायत थी। डॉक्टर की पूछताछ में उन्होंने फास्ट फूड का सेवन अधिक करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ओपीडी में 1000 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। अधिकतर रोगी सर्दी जनित बीमारियों से प्रभावित रोगी रहे। गैस्ट्रो विभाग में दोपहर एक बजे तक 107 मरीज पहुंचे, जिसमें से 20 मरीजों में फैटी लीवर, पीलिया शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और अपच जैसी समस्या मिली। एमडी मेडिसीन डॉ. दीन मोहम्मद ने बताया कि जंक फूड की अधिकता से युवा हृदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जंक फूड में ट्रांस फैट की अधिकता, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, आर्टिफिशियल टेस्ट जैसे विभिन्न प्रकार के सॉस और प्रिजरवेटिव रसायन का उपयोग होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें