फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को किया जागरूक

Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। सेवरही चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वाईपी सिंह व सहायक प्रबंधक रमाशंकर प्रसाद की ओर से शनिवार को गेट जोन के पृथ्वीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की अच्छी फसल पैदावार के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में अधिशासी निदेशक ने गन्ने की खेती में आ रही समस्याओं को सुना और निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गेट एरिया के किसान को किसी भी तरह की समस्या आती है तो गेट इंचार्ज सूर्यप्रताप वर्मा को 9140046379, 708090018, रजनीश सिरोही को 7087372669 नंबर से संपर्क करें ताकि तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान बिजली का कनेक्शन लेकर सिंचाई करें, जिससे लागत में कमी आएगी और उत्पाद भी बढ़ेगा। सर्वे कार्य चल रहा है। सभी लोग अपने खेतों पर रहकर सर्वे अवश्य कराएं। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से कहा कि कहीं-कहीं क्षेत्र में चोटी बेधक कीट का प्रकोप दिख रहा है। आप सभी लोग चोटी बेधक कीट का प्रकोप से बचने के लिए कोराजन दवा अपने सर्किल सुपरवाइजर से मिलकर ले लें और 15 मई तक अवश्य डाल दें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को कृषि यंत्र जैसे एमबी प्लाऊ, रेज़र, स्प्रे मशीन की आवश्यकता हो तो वह चीनी मिल में अनुदान की दर पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें