फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्री अन्न व मक्का की उन्नत खेती के किसानों ने सीखे गुर

Mon, 20 Jul 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लॉक परिसर में श्री अन्न पुनरोद्धार व मक्का विकास कार्यक्रम के तहत रविवार को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को आधुनिक खेती, फसल संरक्षण और सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विशेषज्ञ ओमप्रकाश पांडेय ने मक्का की उन्नत खेती पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्म के बीजों के चयन, बुवाई की वैज्ञानिक विधि, संतुलित पोषण प्रबंधन व कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तकनीकी उपायों के बारे में बताया। विशेषज्ञ लक्की तिवारी ने विभिन्न फसलों में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं रोगों की पहचान करने के तरीके सिखाए और उनके प्रभावी व जैविक नियंत्रण के उपाय साझा किए। एडीओ कोऑपरेटिव यूनुस अंसारी ने किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद-बीज की सुविधाओं और अन्य लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। एडीओ कृषि संजीव कुमार वर्मा ने सरकार की ओर से कृषि यंत्रीकरण पर दिए जा रहे अनुदान, मुफ्त बीज वितरण और अन्य लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील किया।अध्यक्षता रामवृक्ष गिरी व संचालन राजू प्रसाद ने किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, संजय राय, अजय तिवारी, मोतीलाल सिंह, वशिष्ठ गोंड, दयाशंकर पांडेय, केदार सिंह सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें