फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों ने की नहर की सिल्ट सफाई की मांग

Tue, 18 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन को मांग पत्र सौंपा। इसमें किसानों ने परसौना, चौरही और टेकुआटार माइनर की सफाई कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि इन तीनों माइनरों की सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र के किसानों की फसल नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बलराम सिंह की अगुवाई में कसया स्थित सिंचाई कार्यालय पहुंचे किसानों ने एक्सईएन बीराम को मांग पत्र सौंपा। इसमें किसानों ने कहा कि परसौना माइनर, चौरही, और टेकुआटार माइनर की सिल्ट सफाई अब तक नहीं हो सकी है।
नहरों का अवशेष पानी अब मेन नाला हिरण्यवती में डिस्चार्ज नहीं हो पाता है। हर वर्ष सिंचाई के समय नहरों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में पहुंच जाता है, जिससे फसल खराब हो जाती है। इस दौरान रविंद्र गौतम, अतिकूर रहमान, राजकुमार, नईमुल्लाह, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें