फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को किसानों ने हंगामा किया। गन्ना तौल में घटतौली का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना था कि तौल केंद्र पर प्रति ट्रॉली दो से तीन क्विंटल गन्ना की घटतौली हो रही है।
चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होते ही इनके क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें भी आने लगी हैं। किसान इसे लेकर खासे परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल को रोग और अन्य नुकसान से बचाने के बाद किसी तरह गन्ना तैयार हुआ तो उसे लेकर क्रय केंद्र पर जाने के बाद घटतौली का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला हरपुर माफी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को देखने को मिला। किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि इस क्रय केंद्र पर प्रति ट्रॉली दो से तीन क्विंटल की घटतौली की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अपना गन्ना लेकर आए किसान वंशी यादव ने टेलर और उस पर लदे गन्ने की तौल कराई। उन्होंने बताया कि पहले क्रय केंद्र पर तौल कराई और उसके बाद संदेह होने पर दूसरे कांटे पर वजन कराया तो दो क्विंटल से ज्यादा की घटतौली मिली। यह घटतौली चीनी मिल की तौल केंद्र पर पाई गई। उसके बाद वहां मौजूद महेंद्र खटिक, नसरुद्दीन, मदन, चंद्रशेखर, महेंद्र कश्यप, शैलेंद्र गुप्ता, जुमई, नंदलाल खटीक, आदित्य पासवान, रामसेवक, जीतन यादव, हीरा यादव आदि किसानों ने प्रदर्शन कर तौल केंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में लक्ष्मीगंज सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। केन मैनेजर पिपराइच ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि क्रय केंद्र पर घटलौती की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीओ वेदप्रकाश ने कहा कि अब तक घटतौली का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। किसानों की ओर से शिकायत की जा रही है, लेकिन वहां जाने पर शिकायतकर्ता नहीं मिल रहे हैं। जहां भी जांच की जा रही है, वहां घटतौली नहीं मिल रही है। सभी चीनी मिलों को नोटिस दी गई है कि उनके किसी भी क्रय केंद्र पर घटतौली मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें