फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की लागत बढ़ी, दाम नहीं : ब्रह्माशंकर

Sat, 23 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों की लागत साल दर साल बढ़ती जा रही है। पर, गन्ना मूल्य नहीं बढ़ रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री व सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी शुक्रवार को गोरखपुर रोड स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बेलगाम हो गए है। ऐसे अधिकारियों के रिपोर्टिंग के आधार पर सरकार चल रही है। किसानों के प्रति सरकार बे परवाह है। गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी चीनी मिलों से वसूली कर रहे है। इसका असर किसानों पर पड़ रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो गन्ना किसानों को लागत से डेढ़ गुणा मूल्य बढ़ाया गया होता। देवरिया और कुशीनगर के चीनी मिलों व गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें