फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

Wed, 17 Dec 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लॉक परिसर स्थित पीसीएफ गोदाम पर वर्तमान में यूरिया खाद उपलब्ध है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे यहां पहुंच रहे क्षेत्र के किसान बिना यूरिया के ही लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गोदाम पर खाद नहीं मिलने निजी उर्वरक विक्रेता अधिक रेट पर धड़ल्ले से यूरिया खाद बेच रहे हैं, इसे किसानों को मजबूर होकर खरीदना पड़ रहा है। पीसीएफ गोदाम पर मंगलवार को अलग-अलग गांवों के अनुज, दिलीप, मनोहर सिंह, सुदर्शन, बबलू, अकरम अली,अजय आदि यूरिया खाद के लिए पहुंचे थे, लेकिन गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें ई-पास मशीन में तकनीकी दिक्कत के चलते नहीं दिया जा सका। मौजूद किसानों का कहना था कि रबी फसलों की बोआई व सिंचाई कार्य चल रहा है और उन्हें यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन गोदाम से खाद नहीं मिल पा रही है। उन्हें निजी ऊर्वरक विक्रेताओं से अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं। इस संबंध में गोदाम प्रभारी संजय भारती ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत है, इसके चलते खाद किसानों को नहीं वितरित किया जा पा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर रोस्टर के अनुसार से खाद वितरित किया जाना है। तकनीकी दिक्कत को दूर कराकर किसानों को जल्द यूरिया मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें