खड्डा। थाना क्षेत्र के करमहवा-पनियहवा मौजा में गन्ने के खेत में भैंस चराने का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोधीछापर के बलराम पुत्र कन्हैयालाल ने तहरीर में बताया है कि उसकी गन्ने की फसल करमहवा व पनियहवा मौजा में हुई है। आरोप है कि कुछ दिन पहले शाम करीब 4:50 बजे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैराटोला (छितौनी) निवासी अवधी पुत्र बदरी, बिट्टू पुत्र मल्खा बीन, रमेश पुत्र बलिराज व हरीलाल उसकी फसल में भैंस चरा रहे थे।
किसान के विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
हनुमानगंज पुलिस ने चारों आरोपियोें के खिलाफ फसल नुकसान व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।